Bikaner Live

ब्यूटीशियन कोर्स का समापन कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर | इंद्रा कॉलोनी में स्थित वी. मेकओवर में ब्यूटी पार्लर कोर्स के समापन पर सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ.अर्पिता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना के साथ किया गया|

अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है की ब्यूटीशियन की बारीकीया सीख कर महिलाएं जहाँ आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर हो रही हैं वहीं उनमें सकारात्मक बदलाव आ रहा है|

संस्थान निदेशका विजयलक्ष्मी ने बताया कि उनके यहां ब्यूटी पार्लर कोर्स में त्वचा की देखभाल बालों की स्टाइलिंग मेकअप से संबंधित बेसिक से एडवांस तकनीकें सिखाई जाती हैं।  प्रैक्टिकल के साथ थ्योरी कक्षाएं व परीक्षाएं होती है|इससे बच्चियां न केवल काम करना सीखती हैं, बल्कि उस काम के पीछे का विज्ञान और तकनीक भी समझती हैं।

अतिथि डॉ.अर्पिता गुप्ता द्वारा इस अवसर पर गायत्री, यशोदा, अफराज, मनीषा, भूमिका, लाडो, प्रियंका, रेखा एवं निशा सभी स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किए गए। वहीं बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से गायत्री एवं यशोदा को को नावाज़ा गया |

कार्यक्रम में डांसर रोहित ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया|
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ओमप्रकाश गहलोत, नव्या, भावना एवं ईशु वीडियोग्राफर अजय का विशेष सहयोग रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!