Bikaner Live

नोखा बाल विद्या मंदिर में 5 दिवसीय समर कैम्प का शुभारम्भ



नोखा में वेयर हाउस के समीप बाल विद्या मंदिर में सोमवार 18 मई 2026 को 5 दिवसीय समर केम्प का आयोजन किया जा रहा है । प्रथम दिन कैम्प का विधिवत शुभारम्भ योग प्रशिक्षक एवं उपकोसाधिकारी रमेश कुमार व्यास ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद रमेश कुमार व्यास ने बच्चो को योग-प्राणायाम के 4 लाभ बताते हुए बच्चो को भस्त्रिका, कपालभान्ति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि प्राणायाम करते हुए सन्तुलित भोजन किया जाये तो हम हर बिमारी से बच सकते है तथा हमारे शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ योगा – प्राणायाम कार्यक्रम में भाग लिया। व्यास ने बच्चो को मंत्र दिया कि” करो योग -रहो निरोग”। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ताराचन्द कड़वा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चो को निरन्तर योग करने के लिए प्रेरित किया। कैम्प में अध्यापक साजिद अली, सुश्री पूजा, नीलाक्षी, आरती ने व्यवस्था में सहयोग किया । विद्यालय के संस्थापक रामकुमार व्यास ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। प्रधानाध्यापक ताराचन्द कड़वा ने कहा कि विद्यालय में ऐसी गतिविधियाँ समय पर आयोजित की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!