Bikaner Live

नोखा में कान्हा गौ सेवा समिति एव अर्केश्वर महादेव परिवार द्वारा गोसेवार्थ श्रीमद भागवत कथा 25 से 31 मई तक चांडक भवन में



नोखा। धर्म नगरी नोखा में कान्हा गौ सेवा समिति एवं अरकेश्वर महादेव मंदिर परिवार द्वारा स‌लुंडिया रोड स्थित चांडक भवन में निराश्रित गौ सेवार्थ संगीत मयी सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 25 मई 2026 से 31 मई तक आयोजित होने जा रहा है । कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा । कान्हा गौ सेवा समिति के किशन तोषनीवाल, केशव करवा और अंरकेश्वर महादेव परिवार के दिनेशसिंह राजपुरोहित और मोहित जोशी ने बताया कि विद्यवान पंडित श्रद्धेय महावीर महाराज व्यास पीठ पर विराजित हो कर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रसास्वादन करवायेंगे। अरकेश्वर महादेव मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय ने कहा कि गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है हमारी गौमाता में 33 कोटी देवी देवताओं का बास होता है। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमिया से आग्रह किया है निराश्रित गौ सेवार्थी हो रही श्रीमद् भागवत कथा में अधिकाधिक संख्या में पधार कर कथा पान करते हुए सहयोग प्रदान कर पुष्य के भागी बने। कथा के दौरान समय समय पर कथा प्रसंगानुसार संजीव झांकियो भी प्रदर्शित की जायेगी कथा में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जायेगा। कथा के मुख्य श्रोता यजमान एंव प्रसाद की व्यवस्था हेतु अपना योगदान देने के इच्छुक महानुभाव अपना नाम पहले बता देवे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!