बीकानेर। Bikaner Live
रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09006, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 28.05.2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह बोरीवली तक ही संचालित होगी।
अर्थात यह ट्रेन बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें।













