Bikaner Live

RGHS योजना की अव्यवस्थाओं को लेकर पेंशनर समाज ने निकाली आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन



नोखा l राजस्थान पेंशनर समाज ने प्रांतीय आह्वान पर RGHS योजना की अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार, 25 मई 2026 को उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेजा।

इससे पूर्व राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष इन्द्रचंद मोदी की अध्यक्षता में तहसील परिसर स्थित अकेश्वर महादेव मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर समाज ने RGHS योजना सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के बाद पेंशनरों ने राज्य सरकार के विरुद्ध आक्रोश रैली निकालकर नारे लगाते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पेंशनर समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राठौड़, रघुनाथ बिश्नोई, भंवरलाल पूनिया, डॉ. खिमसिंह  राजपुरोहित, सत्यनारायण पारीक, ओमप्रकाश भादु , भोपालराम घींपा, केशवराम चौधरी, ओमप्रकाश बिश्नोई, शिवकिशन सोनी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, बजंगलाल पारीक, हरिकिशन गोदारा, रामप्रताप बिश्नोई, देवकिशन व्यास, गोपालराम छीपा, सत्यनारायण सेवग, हुकम सिंह  शेखावत , चंद्रप्रकाश सारस्वत, मास्टर लेखराम गोदारा, महावीर पारीक, भीया राम, सादुलनाथ, अमरचंद लखारा, सीताराम पंचारिया सहित बड़ी तादाद में पेंशनर मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!