

नोखा। यहां सलूंडिया रोड स्थित एसी युक्त चांदक भवन में कान्हा गौसेवा समिति और आर्केश्वर महादेव परिवार व राधा माधव कीर्तन मंडली, महिला संगठन के तत्वावधान में पुरुषोत्तम अधिक मास में 25 मई 2026 से 31 मई तक दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होने वाली संगीतमयी सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महापुराण के प्रथम दिन सोमवार 25 मई को हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
कथा प्रारंभ से पूर्व अक्षपाद महर्षि गौतम वैद विद्यालय नोखा के छात्रों द्वारा स्वसीथ वाचन किया व भगवान गजानंद ऋद्धि-सिद्धि के साथ संजीव झांकी के दर्शन व भजन गजराज गजानंद आओजी मारी कथा में रंग बरसाओजी की प्रस्तुति से दर्शक श्रोता भाव विभोर हो गए और तालियों की गूंज लगी।
कथा के प्रथम दिन नेमचंद तोसनीवाल स्पत्नी श्रीमति सरोज और हरिप्रकाश चंडक सपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी कथा में व्यास पीठ के आगे प्रथम पंक्ति में मुख्य स्रोत यजमान के रूप में बैठ कर श्रीमद् भागवत कथा का पान किया कथा व्यास जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया ।
⸻
पृष्ठ – 2
भगवान महादेव उपासक कथा व्यास विद्यमान पंडित महावीर महाराज ने व्यास पीठ पर विराजित होकर जय-जय राधा रमण हरी बोल कीर्तन के साथ कथा प्रारम्भ करते हुए श्रीमद भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला और कहा कि श्रीमद भागवत कथा महापुर सभी वेदों का सार है।
उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम अधिक मास में कथा सुनने से बड़ा पुण्य लाभ मिलता है। आपके घर बैठे गंगा आई है। निराश्रित गौमाता की सेवार्थ ही रही कथा में सभी को यथा शक्ति सहयोग करना चाहिए। उन्होंने भागवत कथा के महात्म्य के 6 अध्यायों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाने के लिए श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में डुबकिया लगा कर अपने जीवन का कल्याण करने का मौका मिलता है। इसका पूरा लाभ उठाएं और सातो दिन कथा सुनें।
उन्होंने कान्हा गौसेवा समिति के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निःस्वार्थ सेवा में जुटे हैं। कथा में महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था है। कथा समापन पर शिव-निशा झंवर द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।दूसरे दिन मंगलवार को परीक्षित जन्म, पितामह भीष्म का महात्म्य विदुर चरित्र और सती चरित्र प्रसंगों की कथा होगी।
उक्त जानकारी इन्द्रचंद मोदी ने प्रेस नोट जारी करके दी ।














