Bikaner Live

भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल बीकानेर पश्चिम में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक

भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल बीकानेर पश्चिम में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीनजी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदनजी राठौड़ के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ। बैठक मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर 26 मई तक सभी बूथों की बैठकें पूर्ण करें। साथ ही माह के अंतिम रविवार तक प्रधानमंत्री जी के “मन की बात” कार्यक्रम सहित सभी संगठनात्मक गतिविधियों की फोटो एवं रिपोर्ट सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंतर्गत वार्डवार बूथ अध्यक्षों की बैठकें भी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
शक्ति केंद्र संयोजक बैठक में बद्री जी पुरोहित, गणेश व्यास, वीरेन्द्र पुरोहित, हरीश भोजक, लोकेश सोनगरा, चंद्रप्रकाश खत्री, मालचंद सुथार, विष्णु दत्त छंगाणी, अनिरुद्ध आचार्य, निखिल आचार्य एवं ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य ने संगठन को मजबूत करने एवं बूथ प्रबंधन तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
अंत में मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने सभी उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजको, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!