Bikaner Live

भगवान तो भाव के भूखे हैं ठाकुरजी से जुड़ जाओ — महावीर महाराज

​नोखा। यहाँ संलुडिया रोड़ स्थित चाण्डक भवन में पुरुषोत्तम अधिक मास में 25 मई 2026 से 31 मई तक दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक कान्हा गौ सेवा समिति, अरकेश्वर महादेव शिवालय परिवार, राधा माधव कीर्तन मंडली, महेश्वरी व बिरा महिला संगठनों के तत्वाधान में आयोजित हो रही सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को व्यास पीठ पर विराजित भगवान महादेव उपासक विद्वान पंडित महावीर महाराज ने अपने सुमधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का श्रोताओं को रसास्वादन करवाते हुए परीक्षित का आगमन (जन्म), पितामह भीष्म का महाप्रयाण, विदुर चरित्र, और सती चरित्र प्रसंगों की कथा सुनाई।
​नामदेव प्रसंग के माध्यम से कण-कण में झांकी भगवान की भजनों से भक्ति और त्याग का वर्णन करते हुए कहा भगवान तो भाव के भूखे हैं। ओम प्रताणी – राजेश्वरी देवी और रमेश मालाणी सपत्नीक दुर्गा देवी ने मुख्य श्रोता यजमान के रूप में कथा का पान किया। बाबूलाल, बजरंग राठी परिवार द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
​जसवन्तगढ़ के बाबूलाल टेलर एण्ड कम्पनी द्वारा भीष्म पितामह का महाप्रयाण और सती प्रसंग में भगवान महादेव के विवाह की अति सुन्दर झांकियों की प्रस्तुती से प्रांगण में भक्ति भाव की छटा बिखेर दी इससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।
​कथा के दौरान स्व० रामनारायण डेलू काकड़ा परिवार की ओर से गौ सेवार्थ 25 हजार, आशकरण भट्टड़ द्वारा 11 हजार सहित अनेकों भक्त जनों ने सहयोग राशी दी। कथा के दौरान व्यास पीठ से कथा व्यास महावीर महाराज ने शिवकरण डेलू, आसकरण भट्टड़, बस्तीराम बिश्नोई पूर्व पटवारी, इन्द्रचन्द मोदी, मुख्य श्रोता यजमानों सहित अनेकों गणमान्य जनो, भामाशाहो आदि का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। महाराज ने गौ सेवार्थ सहयोग देने का आग्रह किया।
​कथा के तीसरे दिन बुधवार को ध्रुव चरित्र, पुरजनो पाख्यान और प्रहलाद चरित्र प्रसंगों की कथा होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!