Bikaner Live

लाडली में ‘पब्लिक स्पेस लैब’ द्वारा ओपन हाउस आयोजित, किशोर-किशोरियों को AI (कृत्रिम बुद्धिमता )के प्रति किया गया जागरूक


जयपुर। आई-इंडिया संस्था द्वारा संचालित ‘पब्लिक स्पेस लैब’ और डब्ल्यू.आर.आई. (WRI) इंडिया के सहयोग से 26 मई, 2026 मंगलवार को गोविदंपुरी, सोड़ला स्थित लाडली परिसर में एक विशेष ‘ओपन हाउस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित, स्वस्थ और जीवंत बनाने के साथ-साथ समुदाय के युवाओं को AI (कृत्रिम बुद्धिमता ) के बारे मे जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अव्युक्त इंटेलिकॉल,जयपुर के निदेशक कार्तिकेय शर्मा ने किशोर किशोरियों को AI की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को AI के माध्यम से तकनीक को काम मे लेने के बारे में सरल भाषा में समझाया।

संस्था सचिव श्री चारु ने कहा कि इस कार्यक्रम अंतर्गत  युवाओं को जागरूक करना और सुरक्षित सार्वजनिक स्थलों के लिए जन-भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि  युवाओं को नियमित रूप से ऐसे जागरूकता सत्र में भाग लेकर शहर के सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में अपनी भागीदारिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम मे इन्फो मिडिया-7 के सन्दर्भ व्यक्ति अंकित जैन ने AI टूल की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री जैन ने वर्तमान मे कृत्रिम  बुद्धिमता AI की उपयोगिता के महत्व को भी समझाया। प्रारंभ में परियोजना प्रबंधक सुश्री गरीमा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  कार्यक्रम संयोजक हरवीर सिंह ने परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए ओपन हाउस की कार्य विधि को समझाया कार्यक्रम में श्री बी.एस. सिंघल ने ओपन हाउस  को रोचक बनाने के लिए खेल-आधारित गतिविधियों और क्विज का आयोजन किया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को डब्ल्यू.आर.आई. (WRI) इंडिया के सहयोग से पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम मे समन्वयक दीपक शर्मा ने किशोर किशोरियों को भविष्य मे AI  आधारित कैरियर की संभावनाओं के बारे मे बताया। कार्यक्रम में लगभग 70 किशोर बालक बालिकाओं ने भाग लिया। समापन सत्र में श्री रूपेन्द्र शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। समन्वयक श्रीमती तुलसी ने उपस्थित  सभी किशोर-किशोरी और समुदाय के गणमान्य नागरिकों  का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम मे श्री विष्णु कुमार शर्मा ,श्रीमती पद्मावती शर्मा,श्रीमती रेणु नाग आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!