Bikaner Live

राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में वाटर कूलर मय एक्वागार्ड स्थापित करवाया

गंगाशहर 26 मई। भीषण गर्मी में ठण्डे व शुद्ध जल की सुविधा हेतु आज इन्द्रचन्द बोथरा की पावन स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कंचनदेवी बोथरा व पुत्र बजरंग लाल व धीरजकुमार बोथरा के सौजन्य से राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में वाटर कूलर मय एक्वागार्ड स्थापित करवाया गया। गंगाशहर नागरिक परिषद् के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि इस वाटर कूलर को अस्पताल की प्रथम सतह पर बने नये वार्ड, वेटिंग हॉल व प्रसूति विभाग के ऑपरेशन थिएटर के सन्निकट लगवाया गया है। इस वाटर कूलर का लोकार्पण अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मिकी, नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी,  गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चौपड़ा, बच्छराज रांका के साथ ही नवरत्न सिंघी व भामाशाह परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में  जैन मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। इस अवसर डॉ. बाल्मीकि व नागरिक परिषद् के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने सौजन्य प्रदाता बोथरा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार में निरन्तर सहयोग की कामना व्यक्त की। मोहनलाल मोदी ने बताया कि ऊपरी मंजिल में शुद्ध व शीतल जल की व्यवस्था हो जाने से प्रथम सतह के वार्ड में चिकित्सा लाभ लेने वाले रोगियों व उनके रिश्तेदारों को बहुत बड़ी सुविधा हो गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!