Bikaner Live

केसरदेसर जाटान में ’श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ’’ 31 मई से,
बीकानेर सहित अनेक स्थानों से बसों की व्यवस्था 

बीकानेर 26 मई। केसर देसर जाटान गांव मंें स्थित गौशाला में 31 मई से श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ तथा भक्ति संगीत के कार्यक्रम 6 जून 2026 तक होंगे। कथा व यज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। मंगलवार को चांडक माहेश्वरी परिवार की महिलाओं ने कीर्तन भजन करते हुए यज्ञशाला में गोबर से लिपाई, गेरुआ रंग से रंगाई तथा मांडणा मांडने की सेवा की। श्रद्धालुओं के लिए बीकानेर, सींथल, नोखा, देशनोक, नापासर व बीकानेर से बसों की व्यवस्था की गई है।
धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य आयोजक ’’श्रीमती मणकादेवी एवं गोपी किशन चांडक परिवार के  जुगल चांडक ने बताया ख्याति प्राप्त संत महात्माओं व वेद पाठी ब्राह्मणों के सान्निध्य 31 मई से 6 जून तक ’’सुरभि यज्ञः’’ प्रतिदिन ’’सुबह 6ः00 से 9ः00 बजे’’ तक व ’श्री गौ नंदी कृपा कथा दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक वैदिक मंत्रोच्चारण के विश्व कल्याण और गौ समृद्धि के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत 31 मई को भव्य कलश यात्रा से होगी जो ठाकुरजी के मंदिर से रवाना होकर गौशाला पहुंचेगी।
चांडक ने बताया कि विशेष भजन कार्यक्रम गौ भक्ति संध्या 2 जून को रात नौ से शुरू होगी। इसमें टोंक निवाई के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोऋषि पूज्य संत प्रकाश दास जी महाराज’’ अपनी मधुर आवाज में गौ भक्ति के भजनों की  प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्धेश्य सनातन धर्म व गौ रक्षा, सामाजिक संगठन, गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाना, इसके लिए राष्ट्रीय आंदोलन बनाना, सनातन धर्म व गौ रक्षा के लिए जन जन को जोड़ना है। 
चांडक ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान मूल उद्देश्य समाज को एकजुट और संगठित करना है। “गौ हमारी माता है, पर्यावरण हमारा जीवन है, और अध्यात्म हमारी आत्मा है“ के संदेश के साथ इस राष्ट्रीय आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। कथा का प्रसारण अनेक चैनलों के माध्यम से किया जाएगा।


Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!