Bikaner Live

प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार को

*श्री गोपाल शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट, श्रीमती करमचंदाणी को जनसंपर्क रत्न तथा श्री सामरिया को अर्पित किया जाएगा युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान*

*केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे विधायक श्री जेठानंद व्यास*

बीकानेर, 29 मई। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन (प्रसार) का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार सायं 4.15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा।

प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि इस वर्ष का घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक श्री गोपाल शर्मा तथा किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड, विभाग की पूर्व सहायक निदेशक श्रीमती वीना करमचंदाणी को अर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार दिनेश चंद सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान युवा जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेन्द्र सामरिया (बगवाड़ा) को दिया जाएगा।

डॉ. आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल होंगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास मौजूद रहेंगे। कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी स्वागताध्यक्ष होंगे।

इस दौरान बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा निर्विकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ के विजेताओं का भी सम्मानित किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post