Bikaner Live

नागौरी लोहार समाज का 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 16 दिसंबर 2026 को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित

बीकानेर, 31 मई 2026— बीकानेर नागौरी लोहार समाज की आम बैठक आज पंडित धर्म कांटे के पास स्थित संजोग भवन में संपन्न हुई। बैठक में समाज के सैकड़ों वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का *15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार, 16 दिसंबर 2026* को *हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर* में आयोजित किया जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा समाज के वरिष्ठ सदस्य *श्री अब्दुल जब्बार कालू जी* ने की।

*बैठक में लिए गए मुख्य सुझाव व निर्णय:*
*जाकिर नागौरी* ने बताया कि सम्मेलन की तिथि एवं स्थान सर्वसम्मति से तय किए गए हैं। समाज की एकजुटता इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है।
*हाजी अय्यूब ठंठेरा* ने कहा कि विवाह सम्मेलन का आयोजन हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट मे पुरे समाज के सहयोग से किया जाएगा।
*हाजी रफीक नेताजी* ने बताया कि इस सामूहिक विवाह में देश के विभिन्न शहरों से बारातें शामिल होंगी, जिससे समाज की व्यापक एकता का संदेश जाएगा।
*आरिफ काका* ने कहा कि समाज की परंपरा के अनुसार इस बार भी सम्मेलन में आतिशबाजी, डीजे, ढोल-ताशे एवं सड़कों पर नाच-गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सादगी और मर्यादा हमारी पहचान है।
*इकबाल नागौरी* ने कहा कि सामूहिक विवाह से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और समाज में एकता का संदेश जाता है। यह आयोजन राष्ट्रसेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अपील की कि देश के हर समाज को इस पहल को अपनाना चाहिए।
बैठक में *अब्दुल जब्बार कालू जी, मुजफ्फर बाबू जी, हाजी यूनुस, इकबाल नागोरी,हाजी आरिफ काका,रफीक नेताजी,जाकिर नागौरी,आमीन भोजावत, आसिफ नागोरी, चांद ईनाणा, नासिर खाटू, न्यामत रोल वाला, सलीम नागोरी, महबूब दाऊदी, मोहम्मद साबिर, बबलू पालना, अब्दुल रशीद, मनवर चौहान, मोहम्मद आसिफ सेठ, इमरान चौहान, नजमुद्दीन* सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post