Bikaner Live

वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान : स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर, 2 जून। वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई कर जमी हुई धूल-मिट्टी हटाई तथा वर्षा जल संग्रहण के लिए निर्मित नालियों की सफाई कर उन्हें व्यवस्थित किया।

कार्यक्रम में विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, राजेश पूनिया एवं गिरधारी लाल, अधीक्षक रासायनिक डॉ. मनोज कुमार शर्मा सहित अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा विभागीय कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के बैठक कक्ष में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण विषयक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में जल संग्रहण की तकनीकों, वर्षा जल संरक्षण तथा जलप्रदाय व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक व्यास ने कहा कि वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल रिसाव अथवा पाइपलाइन क्षति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई देने चाहिए।

गोष्ठी में अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी दी। वहीं अधीक्षक रासायनिक डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जल गुणवत्ता परीक्षण एवं उससे संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मोतीलाल हर्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकुमार व्यास, शिवकुमार रंगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अधीक्षण अभियंता राजेश पूनिया ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!