Bikaner Live

स्वच्छ भारत मिशन की बैठक 8 जून को


बीकानेर, 2 जून। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में 8 जून को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर सभागार में होगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पाण्डे ने बताया कि बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित लक्ष्यों के अनुमोदन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मिशन की वर्तमान प्रगति की समीक्षा, ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक स्थापित करने संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होगा।उन्होंने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!