Bikaner Live

नोखा विधानसभा ने “मन की बात” में पूरे राजस्थान में प्राप्त किया प्रथम स्थान



भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के नेतृत्व में नोखा विधानसभा ने “मन की बात” में पूरे राजस्थान में प्राप्त किया प्रथम स्थान

नोखा, 2 जून।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में नोखा विधानसभा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें संस्करण में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर संगठन की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

नोखा शहर प्रभारी कोजूराम सारस्वत ने बताया कि बिहारीलाल बिश्नोई के मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उनकी सतत सक्रियता के परिणामस्वरूप नोखा शहर मण्डल एवं जांगलू मण्डल में शत-प्रतिशत बूथों पर “मन की बात” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी बूथों की गतिविधियों का समयबद्ध रूप से पंजीकरण एवं अपलोड भी सुनिश्चित किया गया।

सारस्वत ने कहा कि यह उपलब्धि बिहारीलाल बिश्नोई के सशक्त नेतृत्व, संगठनात्मक कौशल एवं कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करने की क्षमता का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में नोखा विधानसभा लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में नए आयाम स्थापित कर रही है।

उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी मण्डल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केन्द्र संयोजकों एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना ने नोखा विधानसभा को पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाने का कार्य किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!