Bikaner Live

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन

महाप्रबंधक, श्री अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए की कार्याे की समीक्षा

संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में मंगलवार, दिनांक 02.06.2026, को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलो के मंडल रेल प्रबन्धक (विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ) एवं अन्य अधिकारीगण सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा ,कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग, समपार फाटक को बंद करने, यात्री सुविधाएं तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।

श्री अमिताभ ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्य निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और सामंजस्य और समन्वय के साथ कार्य कर सभी कार्यों को लक्ष्यानुसार करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। श्री अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर बल दिया एवं सुरक्षित रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। उन्होने गर्मियों के मौसम में ट्रैक पेट्रोलिंग के साथ साथ विद्युत व संकेत उपकरणों पर विषेश निगरानी कर समुचित मेन्टेनेंस करने  के निर्देश प्रदान किये ।

श्री अमिताभ ने सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ द्वारा रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया ।

रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों में अजमेर मंडल के श्री शेरा राम पडियार, एसएसई/सिगनल/किशनगढ़ नेे दिनांक 31.05.2026 को रात्रि समय 01.11 बजे लाड़पुरा स्टेषन पर रिले रूम परिसर का निरीक्षण किया जिसमें संचार प्रणालियों से संबंधित उपकरणों की चोरी को बचाया एवं वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ने का सराहनीय कार्य कर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित दुर्घटना को बचाया। इसी प्रकार श्री इन्दर लाल तुनगरिया, वरि.तकनीषियन(सिगनल) किशनगढ ने उपरोक्त संचार प्रणालियों से संबंधित उपकरणों की चोरी को बचाने एवं वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ने में सराहनीय योगदान दिया।

जोधपुर मंडल के श्री रामप्रकाश जाखड, लोको पायलेट, मुख्यालय-जोधपुर, मंडल- जोधपुर द्वारा दिनांक 03.05.2026 को जाजीवाल-बनाड़ ब्लॉक सेक्शन के मध्य अप लाईन पर गाडी संचालन के दौरान डाउन लाइन किमी 604/10-8 के ट्रेक पर एक पेड़ गिरा हुआ देखकर तुरंत अपनी गाडी को खड़ी किया तथा लोको की फ्लेशर लाईट ऑन की, डाउन लाईन पर पटाखे लगाकर उसका बचाव किया, साथ ही ट्रेन मैनेजर और कंट्रोल को सूचित कर एएलपी, ट्रेन मैनेजर, 02 इंजी. विभाग के कर्मचारियों तथा राहगीरों की सहायता से डाउन ट्रेक को अवरोध से क्लियर करने के बाद पुनः अपनी गाडी का संचालन किया। इस प्रकार आपने सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित दुर्घटना को बचाया।

बीकानेर मंडल के श्री संदीप सिंह शेखावत, वरि. माल गाड़ी प्रबंधक मुख्यालय बीकानेर द्वारा दिनांक 12.05.2026 को सुरतगढ़ स्टेशन पर गाड़ी का चार्ज लेते समय स्टेशन पर गाड़ी के आगमन के दौरान एक वैगन से असामान्य आवाज सुनाई देने पर आपने तुरन्त सम्बधित वैगन की जाँच की और निरीक्षण के दौरान पाया कि एक्सल से ग्रीस निकल रहा था एवं एक्सल कप टूटा हुआ था और एक्सल गर्म हो रहा था। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए आपने तुरंत दोषपूर्ण वैगन को लोड से अलग करवाया और गाड़ी का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कर सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।

बैठक में महाप्रबंधक महोदय श्री अमिताभ ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!