Bikaner Live

बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन

  रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु गाडी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को गाडी संख्या 14711/14712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14711, … Read more

वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।

बीकानेर 16 अगस्त। सुजानदेसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी संग्रहण केन्द्र द्वारा आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी कि 8 वीं पुण्य तिथि पर एक शोक सभा आयोजित करके भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। केन्द्र अध्यक्ष राजेश गहलोत ने कहा कि भले ही आज वाजपेयी जी हमारे बीच में नही … Read more

दुग्ध समितियों को मिले माइक्रो एटीएम, अब गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

बीकानेर। दुग्ध उत्पादकों को बैंकिंग सुविधाएं उनके गांव और दुग्ध संग्रहण केंद्र के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को रविन्द्र रंगमंच, बीकानेर में माइक्रो एटीएम का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़ी दुग्ध सहकारी समितियों एवं दुग्ध उत्पादकों को माइक्रो … Read more

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलन, अस्पताल में भी जारी रहा अनशन

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलन, अस्पताल में भी जारी रहा अनशन बीकानेर, 17.08.2026 छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में चल रहा आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन के दौरान श्रीकृष्ण गोदारा सहित उनके साथी अभिमन्यु जाखड़, रामनिवास चौधरी और सोनू जोशी … Read more

साधु मार्गी महिला मंडल की ’’ अब नहीं तो फिर कब’’ कार्यशाला शुरू ’’कम बोलो, मीठा बोलो व धीरे बोलो’’, गोचरी बहराते वक्त रखे सावधानियां

बीकानेर, 17 अगस्त। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 रामलालजी म.सा.,व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के चातुर्मास (समर्पण महोत्सव-2026 ) के तहत छबीली घाटी के सेवा सदन में सोमवार को श्राविकाओं का महिला मंडल के तत्वावधान में 7 दिवसीय ’’अब नहीं तो फिर कब’’ कार्यशाला शुरू हुई। … Read more

बाबा रामदेवजी का नगर के पहले विशाल भंडारें में भक्ति गीत व जयकारा

बाबा रामदेवजी का नगर के पहले विशाल भंडारें में भक्ति गीत व जयकारा बीकानेर, 17 अगस्त । बड़ा बाजार के लोकदेवता बाबा रामदेवजी के लगभग 350 वर्ष प्राचीन मंदिर में रविवार को विशेष पूजा व आठवां विशाल भंडारा भक्त गीतों तथा रामदेवबाबा के जयकारों साथ करीब 12 बजे तक चला। ़ आयोजन से जुड़े रौनक … Read more

जियो प्राइम: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज महंगा होने की चिंता खत्म

जियो प्राइम: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज महंगा होने की चिंता खत्म जियो का ऐलान जारी, रहेगा ₹299 वाला प्लान 20 अगस्त से मिलेगी सदस्यता, मौजूदा पात्र प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक होगी लॉक प्लान बदलने की भी आजादी, प्रीपेड-पोस्टपेड और नए ग्राहक सभी ले सकेंगे प्राइम मुंबई, 17 अगस्त, 2026: मोबाइल … Read more

बीकानेर ने 200वीं बार उठाई हाईकोर्ट बेंच की आवाज-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस निर्णय

बीकानेर, 17 अगस्त 2026। बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा आज 200वां ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। बार एसोसिएशन द्वारा यह ज्ञापन महामहिम राज्यपाल राजस्थान को जिला कलेक्टर, बीकानेर के माध्यम से तथा माननीय मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन बीकानेर का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर बीकानेर एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर से मिला तथा बीकानेर संभाग में राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सचिव हेमन्त सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रक्षपाल विश्नोई, लेखराम धत्तरवाल, धर्मेन्द्र वर्मा, सहायक सचिव गणेश टाक, अधिवक्ता सुरेंद्र पाल शर्मा, योगेन्द्र पुरोहित, कुन्दन व्यास, ओम प्रकाश हर्ष, पवन पुरोहित, अनिल पुरोहित, मनिराम विश्नोई, नरेन्द्र विश्नोई, नवनीत सैन, मिलाप धत्तरवाल, भंवर विश्नोई, तोलाराम भादु, संदिप जोशी, पवन कुमार व्यास, रामनिवास बिश्नोई, अनिल विश्नोई, मनीषा आर्य, दिपा खत्री सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन के अनुसार, यह मांग वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। वर्ष 2009 में भी इस मांग को लेकर बीकानेर के अधिवक्ताओं द्वारा 125 दिनों तक न्यायिक कार्य स्थगित रखकर आंदोलन किया गया था। इसके बावजूद आज यह मांग 200वें ज्ञापन तक पहुंच गई है।

अजय कुमार पुरोहित, अध्यक्ष बार एसोसिएशन बीकानेर ने कहा –

“आज का 200वां ज्ञापन केवल एक संख्या नहीं, बल्कि बीकानेर संभाग की वर्षों पुरानी न्यायोचित मांग और उसके लिए लगातार किए जा रहे संघर्ष का दस्तावेज है। हम अब तक पूरी लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए सरकार एवं संबंधित संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष अपनी बात रखते आए हैं। 200 ज्ञापन दिए जाने के बाद भी यदि बीकानेर की हाईकोर्ट बेंच की मांग अभी तक अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाई है, तो यह स्वाभाविक प्रश्न है कि बीकानेर को अपनी न्यायोचित मांग के लिए आखिर कितनी बार अपनी आवाज दोहरानी पड़ेगी। अब आवश्यकता ज्ञापनों की संख्या बढ़ाने की नहीं, बल्कि इस मांग पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लेने की है।”

“बीकानेर संभाग के नागरिकों को उच्च न्यायालय में न्याय प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय तभी वास्तविक अर्थों में सुनिश्चित किया जा सकता है, जब न्यायिक व्यवस्था आमजन की पहुंच के अधिक निकट हो। हम सरकार एवं न्यायिक संस्थाओं का पूरा सम्मान करते हैं और इसी संवैधानिक मर्यादा के साथ अपनी मांग को मजबूती से रखते आए हैं। हमारी अपेक्षा है कि 200वां ज्ञापन इस संघर्ष का केवल एक और पड़ाव बनकर न रह जाए, बल्कि बीकानेर में स्थाई हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की दिशा में निर्णायक पहल का आधार बने।”

“यदि इसके बावजूद इस न्यायोचित मांग पर अपेक्षित गंभीरता से विचार नहीं किया जाता है, तो बार एसोसिएशन बीकानेर संभाग स्तर पर अधिवक्ताओं एवं अन्य संबंधित पक्षों की बैठक आयोजित कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेगी। आवश्यकता पड़ने पर बीकानेर संभाग के स्तर पर आंदोलन को और व्यापक एवं प्रभावी रूप दिया जाएगा। हमारा प्रयास सदैव लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक रहा है और आगे भी रहेगा, लेकिन 200 ज्ञापनों के बाद अब हमारी अपेक्षा स्पष्ट हैकृबीकानेर की आवाज को सुना जाए और हाईकोर्ट बेंच की मांग पर ठोस निर्णय लिया जाए।”

हेमंत सिंह चौहान, सचिव बार एसोसिएशन बीकानेर ने कहा –

“बार एसोसिएशन बीकानेर लंबे समय से इस मांग को लेकर लगातार प्रयासरत है। प्रत्येक माह की 17 तारीख को प्रोटेस्ट-डे के माध्यम से इस मांग को जीवित रखा जा रहा है। आज 200वां ज्ञापन सौंपकर हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि बीकानेर संभाग की यह मांग न तो समाप्त हुई है और न ही इसे भुलाया गया है। 200 ज्ञापन दिए जा चुके हैं, अब आवश्यकता ज्ञापन की संख्या बढ़ाने की नहीं, बल्कि मांग पर ठोस निर्णय लेने की है। हमें उम्मीद है कि संबंधित स्तर पर इस बार इस मांग को गंभीरता से लेते हुए ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीकानेर को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि हाईकोर्ट की स्थाई खंडपीठ की दिशा में स्पष्ट निर्णय और कार्रवाई चाहिए।”

बार एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में बताया कि बीकानेर रियासतकाल में वर्ष 1922 से 1949 तक बीकानेर में उच्च न्यायालय रहा था तथा उसका ऐतिहासिक भवन आज भी मौजूद है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बीकानेर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों से उच्च न्यायालय तक पहुंचने में आमजन को लगभग 500 किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय एवं आर्थिक भार बढ़ता है।

बार एसोसिएशन बीकानेर ने राज्य सरकार, महामहिम राज्यपाल एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति से मांग की कि बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ की स्थापना की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाए, ताकि संभाग के नागरिकों को सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय प्राप्त हो सके। ज्ञापन में राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 51(3) के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध भी किया गया है।

सफलता, सकारात्मकता और समृद्धि के लिए पार्थिव शिवलिंग का पूजन सर्वश्रेष्ठ : श्री सरजूदास जी महाराज

108 पार्थिव शिवलिंग का किया अभिषेक, नशामुक्ति व गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का लिया संकल्प बीकानेर। गंगाशहर के सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में  सावन माह के तृतीय सोमवार को 108 पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस 108 पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक … Read more

राष्ट्रीय नियुक्तियों पर भाजपा संभाग कार्यालय में हर्षोल्लास, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में राजस्थान के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। मीडिया संयोजक … Read more

error: Content is protected !!