

नोखा नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु 21 सितम्बर 2026 को होने वाले चुनाव के लिए पहले दिन कमन्युस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (विकास मंच नोखा) की ओर से एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ
नाम निर्देशन पत्र भरने के अंतिम तारीख 16 सितम्बर बुधवार को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच तक है। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 17 सितम्बर को की जायेगी और 18 सितम्बर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यार्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। पहले दिन नोखा के राजकीय गट्टानी बालिका उ०मा० विद्यालय के समीप रहने वाले बजरंगलाल पुत्र माणकचन्द सोनी ने अपना नामांकन पेश किया।














