Bikaner Live

डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा महापौर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया


पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूंगा, भाजपा के पक्ष में आएगा बहुमत – डॉ. सुरेन्द्र शेखावत

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी एवं वार्ड संख्या 13 से नवनिर्वाचित पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने आज बीकानेर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताया है और वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूंगा उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति, संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर नगर निगम में भाजपा को बहुमत मिलेगा। डॉ. शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 1980 से बीकानेर कांग्रेस में एक ही परिवार के प्रभाव में अनेक महत्वपूर्ण पद रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगातार समर्थन देने वाले अल्पसंख्यक, दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को राजनीतिक एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने का सवाल बना हुआ है उन्होंने पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि वे 21 सितम्बर को मतदान के दौरान अपनी अंतरात्मा की आवाज पर निर्णय लें।
उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पार्षदों के सहयोग से बीकानेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा और शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, शशिकांत शर्मा, नवीन सिंह तंवर, एडवोकेट सुमन कंवर शेखावत, डॉ. अशोक भाटी, बाबूलाल गहलोत, संपत पारीक, दिलीप पुरी, रमजान अली चोपदार, मनीष सोनी, कमल गहलोत, सोहनलाल प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, मुकेश बण, गजेन्द्र सिंह राठौड़, नरपत सिंह शेखावत, महेश सिंह राजपुरोहित, महेन्द्र सिंह भाटी, हरिकिशन पंवार, राहुल वाल्मीकि, सतेन्द्र सिंह शेखावत, अजय सिंह कालीपहाड़ी एवं सुशील शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के महापौर नामांकन में वार्ड संख्या 2 के नवनिर्वाचित पार्षद दीपक व्यास एवं वार्ड संख्या 76 के नवनिर्वाचित पार्षद विशाल सोनी प्रस्तावक रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!