Bikaner Live

कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए 15 अक्टूबर तक विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान

कृषि आदान निरीक्षक टीम ने कृषि आदान विक्रेता परिसरों का किया औचक निरीक्षण

बीकानेर,16 सितम्बर। कृषि गुण नियंत्रण विशेष रबी अभियान के तहत कृषि विभाग के अधिकारी सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, उद्यानिकी अधिकारी अनिरुद्ध विश्नोई व लक्ष्मण सिंह शेखावत ने कृषि आदान विक्रेताओं परिसर का  निरीक्षण किया व कृषि आदान व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से जिले में कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उचित मूल्य पर मिले यह प्रयास किया जा रहा है। किसानों को खाद के साथ किसी भी प्रकार टैगिंग ना किया जाए, इसके विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई। गहलोत ने बताया कि कृषि आदान बीज, उर्वरक व कीटनाशी प्रावधानों में उल्लेखित नियमानुसार ही कार्य करते हुए किसानों को कृषि आदानो की गुणवत्ता पूर्वक आपूर्ति सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विभाग नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कृषि आदान विक्रेता जारी वैध लाइसेंस अनुसार ही कृषि आदानों की बिक्री वैधानिक तरीके से सुनिश्चित करें। विक्रय किए जाने वाले उत्पाद लाइसेंस पी.सी. में जुड़े होने चाहिए, साथ ही विक्रेता स्तर पर सेल पाइंट्स के अलावा गोदाम का भी इंद्राज होना अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान अधिक क्रय/बार-बार खरीद करने वाले कृषकों से भी संवाद कर जैविक खेती/प्राकृतिक खेती, उर्वरको का विवेकपूर्ण उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रत्येक आदान विक्रेताओं के यहाँ पैकेज ऑफ प्रेक्टिस मे अंकित वैज्ञानिकों की सिफारिश अनुसार संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बैनर का प्रदर्शन करवाया जाना अनिवार्य है।उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने हेतु वैकल्पिक उर्वरक उपयोग/जैव उर्वरक के उपयोग को बढावा देने हेतु कृषकों/विक्रेताओं को प्रोत्साहित किया गया।

उपलब्ध संसाधनों का कुशलतम प्रबंधन करते हुए मितव्यता के साथ उपयोग करने हेतु किसानों को प्रेरित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!