Bikaner Live

श्रावण के पहले सोमवार को मधु से अभिषेक व काजू फल से सहस्त्रार्चन व उधर बादलों ने भी जलाभिषेक कर महादेव को रिझाया


नोखा | यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव शिवालय में भगवान महादेव के प्रिय पवित्र श्रावण मास में पूर्णिमा से रक्षाबंधन 31 दिन तक मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य एवं विद्वान पंडितों बलराम कठातला और मधु सूदन कठातला द्वारा मंत्रोच्चार सहित विधि विधान से मंदिर परिवार के दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में मंदिर टीम के सभी सदस्यों सहित अनेकों शिव भक्तों ने सोमवार को दोपहर 4 बजे से सांय 9.30 बजे तक पूजा अर्चना की। श्रावणी पूजा के छठे दिन प्रथम सोमवार को महादेव का मधु (शहद) से लमक चमक अभिषेक व काजू फल से सहस्त्रार्चन किया गया। उधर भगवान इन्द्र के बादलों ने भी महादेव के जलाभिषेक करके महादेव को रिझाया।
भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए शिव पुराण विभिन्न व्रतों का उल्लेख है, जिसमें श्रावण मास के सोमवार का व्रत प्रमुख है। भगवान शंकर के अनेकों भक्त इस दिन व्रत रखते हैं। सोमवार को नोखा कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना व भक्ति संगीत के आयोजन हो रहे हैं। अर्केश्वर महादेव शिवालय में पूजा करने वालों में टीम के अध्यक्ष ओम प्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, मोहित जोशी, जयकरण चारण, विजय मारू, अनिल पारीक, प्रवीण भूरा, कैलाश ललित तिवाड़ी, शिवराज बिश्नोई, राजेन्द्र देया, राधे सोनी, गोपाल मालाणी सहित बड़ी तादाद में शिव भक्त शामिल रहे। टीम सदस्य इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी कर उक्त जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!