Bikaner Live

प्रतिभा सम्मान समारोह में 60 बच्चों का हुआ सम्मान, मोहल्ले से इकलौते शाहबुद्दीन भुट्टा ने सी.ए. (C.A.) में चयन होकर रचा इतिहास

प्रतिभा सम्मान समारोह में 60 बच्चों का हुआ सम्मान, मोहल्ले से इकलौते शाहबुद्दीन भुट्टा ने सी.ए. (C.A.) में चयन होकर रचा इतिहास

बीकानेर में आज महबूब एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 60 होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन का सबसे विशेष आकर्षण शाहबुद्दीन भुट्टा (पुत्र श्री सिराजुद्दीन भुट्टा) रहे, जिनका चयन वर्ष 2025 की सी.ए. फाइनल (C.A. Final) परीक्षा में हुआ है।
अपने मोहल्ले और क्षेत्र से सी.ए. में चयनित होने वाले वे एकमात्र युवा हैं, जिनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे मोहल्ले और समाज में हर्षोल्लास का वातावरण है। समारोह के दौरान सोसायटी की ओर से शाहबुद्दीन भुट्टा को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि शाहबुद्दीन की यह अभूतपूर्व उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है और हमें उनकी इस सफलता पर गर्व है।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली और संयोजक सहित समस्त पदाधिकारियों ने शाहबुद्दीन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा— “शिक्षा ही सच्ची शक्ति है।” ऐसे प्रतिभाशाली युवा ही हमारे समाज का वास्तविक भविष्य हैं।
अपनी इस सफलता का श्रेय शाहबुद्दीन भुट्टा ने अपने माता-पिता, आदरणीय परिजनों और अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करें, एक दिन सफलता अवश्य कदम चूमेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!