Bikaner Live

कारगर साबित हुआ एएसजी हॉस्पिटल का अभियान ऑपरेशन कर बचाई चौदह वर्षीय बालक की आंख



बीकानेर। रानी बाजार स्थित एएसजी नेत्र चिकित्सालय में दृष्टि स्वास्थ्य में ओनली द बेस्ट के प्रतिबद्ध के उदेश्य से एएसजीआई हॉस्पिटल ने दीपावली के दौरान पटाखों से संबंधित दुर्घटनाओं के बढ़ते जोखिम को ध्यान में रखते हुए नई पहल करते हुए निःशुल्क इलाज व परामर्श अभियान शुरू किया था। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान गहलोत ने बताया कि 4 से 12 नवम्बर तक पटाखों से जलने या पटाखों के कारण चोट पहुंचने पर 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निःशुल्क परामर्श और इलाज दिया गया।

पेंशनर अध्यक्ष इंद्रचंद मोदी ने बताया  इस अभियान के तहत विशेष रूप से दिवाली के दिन काफी बच्चों को इलाज व परामर्श दिया गया। विशेष रूप से नोखा मण्डी निवासी 14 वर्षीय कन्हैयालाल की आंख में पटाखा लगने के कारण चोट लग गई थी और उसे आपातकालीन इलाज के लिए एसजी नेत्र चिकित्सालय लाया गया। यह ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अंशुमान गहलोत के द्वारा निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ लोकेश अरोड़ा की देखरेख में किया गया। डॉ अंशुमान गहलोत ने बताया कि चोट के कारण आंख का एक हिस्सा फट गया था तथा पटाखे के टुकड़े व बारूद के कण आंख में रह गए थे। इस स्थिति में आंख को साफ कर इन्फेक्शन से बचान े के लिए यह ऑपरेशन आवश्यक था । ऑपरेशन के उपरान्त आंख की स्थिति में सुधार आने लगा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!