
आजाद भारत के बीकानेर के प्रथम विधायक स्व. मोतीचंद खजांची के पौत्र को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, समाज में खुशी की लहर
बीकानेर। आजाद भारत के बीकानेर के प्रथम विधायक स्वर्गीय मोतीचंद खजांची के पौत्र मुदित खजांची को जैन समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) की बीकानेर यूथ विंग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
मुदित खजांची की इस नियुक्ति से जैन समाज में हर्ष का माहौल है। ऐतिहासिक राजनीतिक विरासत से जुड़े परिवार के युवा सदस्य को यह जिम्मेदारी मिलने को सामाजिक नेतृत्व और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
JITO के माध्यम से समाज में व्यापार, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किए जाते हैं। ऐसे में मुदित खजांची की नियुक्ति से बीकानेर में युवा गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उनकी नियुक्ति पर समाज के गणमान्य नागरिकों, परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
बीकानेर के ऐतिहासिक गौरव से जुड़े परिवार के लिए यह उपलब्धि खुशी का अवसर बनी है।












