Bikaner Live

दाऊजी रोड स्थित मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

दाऊजी रोड स्थित मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

बीकानेर। धर्म और संस्कृति की नगरी बीकानेर में दाऊजी रोड स्थित प्राचीन मंदिर में 9 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और परंपरागत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।उत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण और गर्भगृह का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रभु के समक्ष पारंपरिक पत्तलों और बांस की डोलियों में छप्पन भोग व विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की भव्य झांकी सजाई गई। भोग में मुख्य रूप से अन्नकूट का चावल का पर्वत (अन्न का टीला), कढ़ी, विभिन्न प्रकार की हरी व सूखी मौसमी सब्जियां, पूड़ी, पापड़, बेसन की चक्कियां, गुझिया, मठरी, फीणी, लड्डू, खाजा और विविध राजस्थानी नमकीन व मिष्ठान अर्पित किए गए। मंदिर के गर्भगृह के स्तंभों और दीवारों पर बनी गायों व पारंपरिक मांडणों के बीच यह मनोरम झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आरती के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। महाआरती के पश्चात उपस्थित भक्तों में अन्नकूट का महाप्रसाद वितरित किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!