Bikaner Live

इस्कॉन बीकानेर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव

इस्कॉन बीकानेर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव


गिरिराज महाराज का हुआ भव्य अभिषेक, हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु


बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर की ओर से गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सायं 6:00 बजे से विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण एवं गिरिराज महाराज की आराधना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौर आरती एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ। इसके पश्चात दीपदान, श्री दामोदराष्टकम् का सामूहिक गायन तथा गिरिराज शिला का विधिवत अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा इस्कॉन केंद्र ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र एवं ‘गिरिराज महाराज की जय’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष दीप अर्पित कर अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट की।
इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला पर आध्यात्मिक प्रवचन एवं मधुर भजनों का आयोजन हुआ। संकीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे तथा सामूहिक नृत्य एवं हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की। संपूर्ण वातावरण कृष्णभक्ति के दिव्य रस से सराबोर रहा।
इस अवसर पर इस्कॉन बीकानेर के समन्वयक संकर्षण प्रिय दास ने बताया कि गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत धारण करने की दिव्य लीला का स्मरण कराता है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!