Bikaner Live

पर्यावरण प्रेमियों का 382वें दिन भी जारी रहा धरना

(विवेक मित्तल) बीकानेर, 3 अगस्त 2026, जहाँ  एक ओर  बीकानेर में पर्यावरण प्रेमियों का 382वें दिन भी जारी रहा धरना तो वहीं दूसरी ओर खेजड़ला रोही नोखा दईया के धरने को आज 747वाँ दिन है। बीकानेर धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमी मिलन गहलोत ने कहा कि खेजड़ी एवं वनस्पति के विनाश को रोकना सरकार का काम है, लेकिन यह काम थार मरूस्थल के जागरूक पर्यावरण प्रेमी कर रहें हैं, सरकार तो खेजड़ियें व अन्य वनस्पति कटवाने का काम कर रही है । गहलोत ने कहा कि पर्यावरण का महत्व धीरे धीरे अब शहरवासियों के भी समझ में आने लगा है, गत दिनों शहर के लोगों ने ग्यारह हजार खेजड़ी लगा कर पर्यावरण बचाने की पहल कर सरकार को चेताया कि हमें प्रदूषित वातावरण में ना धकेलें ।
आज धरने पर रामगोपाल बिशनोई, ओ.पी. खीचड़ (डायरेक्टर पंचायत समिति बज्जू), शिवदान मेघवाल, परताराम चौधरी, प्रेमप्रकाश सारण, उदयचन्द पटीर पलाना, रामदेव मेघवाल, मिलन गहलोत, रामस्वरूप खीचड़, ताहिर खान, कपिल गौड़,
सुगनाराम चौधरी, सत्यनारायण कुलड़िया, एजाज पठान, राधा किशन सुथार, मूलाराम लेघा, प्रेमरतन जोशी, हनुमान महिया, सरदार दरबारा सिंह, शरीफ समेजा, मेघराज रेगर, रामप्रताप वर्मा, महेन्द्र भादू, गोपीचन्द धायल, ओमप्रकाश खीचड़ कुचोर, हेतराम दिलोईया, भूरसिंह राठौड़, हंसराज खिलेरी, राजवीर मारू, रामेदव जाट, कोडाराम भादू (प्राइवेट स्कूल शिक्षा प्रदेश अध्यक्ष), शैलेन्द्र यादव, प्रमोद भादू, जीसुखराम गोदारा, श्रवण कासनिया, दीवान सिंह यादव, जय किशन गहेलात व राकेश शर्मा छत्तीसगढ़ आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!