Bikaner Live

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक में हुए कई अहम निर्णय, शिक्षा, जनगणना और राजनीतिक भागीदारी पर हुआ मंथन

बीकानेर।  शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज बीकानेर की मासिक बैठक व राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक, रविवार को नत्थूसर गेट स्थित सेवगों की बगेची में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, समाज की जनगणना, राजनीतिक सहभागिता तथा आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी जेठमल शर्मा ने कहा कि समाज के युवा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने समाज के शिक्षित एवं अनुभवी लोगों से विद्यार्थियों का नियमित मार्गदर्शन करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक युवा सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन करें। महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि समाज के युवाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी समय की आवश्यकता है। उन्होंने  युवाओं से राजनीतिक रूप से अधिक सक्रिय होने का आह्वान किया। वरिष्ठ सदस्य आरके शर्मा ने कहा कि समाज में रोजगार के साधन कैसे उपलब्ध हो उनकी संभावनाएं तलाशी जाए। समाज में युवक-युवतियों के विवाह में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नितिन वत्सस ने समाज के वरिष्ठ लोगों से गोत्रों की फलियों  पर पुनर्विचार और विस्तृत चर्चा का प्रस्ताव दिया। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ से जुड़े राजेंद्र शर्मा ने महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए युवाओं के उत्साह की सराहना की। बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य बनवारीलाल पांडे ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महासभा को 10,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। महासभा के बीकानेर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सेवग ने बताया कि समाज की जनगणना के लिए गठित समिति शीघ्र ही बीकानेर में जनगणना कार्य पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा कि समाज का व्यवस्थित एवं अद्यतन आँकड़ा भविष्य की योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम का संचालन हरीश भोजक ने किया तथा गणेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। बैठक में विकास शर्मा, चंद्र शर्मा, निलेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!