Bikaner Live

टीम-राजस्थान ने रचा इतिहास जीती ओवरऑल थर्ड ट्राॅफी….
टीम-राजस्थान ने जीते 23 गोल्ड, 11 सिल्वर व 06 ब्रोंज मेडल सहित 40 मेडल…
वेस्ट जोन क्वानकिडो चैम्पियनशिप सम्पन्न…


बीकानेर 04 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित राजपूत बगीची क्षत्रिय नगर में वेस्ट जोन क्वानकिडो चैम्पियनशीप सम्पन्न हुई। जिसमें वेस्ट जोन के मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दमन दीव सहित गोवा राज्यों से महिला पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता निभाई।
क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान स्टेट प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि इंदोर मध्यप्रदेश में आयोजित क्वानकिडो जोनल चैम्पियनशीप में राजस्थान प्रदेश से तीस महिला पुरुष खिलाड़ियों ने फाइट, इंडीविजुअल क्वान्स, पेयर क्वांस, टीम क्वांस तथा वेपन क्वांस केटेगरीज में परफोरमेंस दी। जिसमें अपनी लय, अनुशासन, चतुरता, लक्ष्य आधारित सटीक एक्शन, स्टेमिना और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23 गोल्ड, 11 सिल्वर तथा 06 ब्रोंज सहित 40 नेशनल मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।  जोनल स्तर पर मेडल टेली में ओवरऑल थर्ड ट्राॅफी जीतकर इतिहास रच दिया है। क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान टेक्निकल डायरेक्टर धनंजय सारस्वत ने बताया कि यह पहली बार है कि क्वानकिडो जोनल चैम्पियनशीप में राजस्थान स्टेट के होनहार खिलाड़ियों ने ओवरऑल थर्ड ट्राॅफी पर कब्जा किया है। टीम कोच अंकित प्रजापत, फिमेल टीम कोच ईशा शर्मा, टीम मैनेजर शोभा सारस्वत ने टीम प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीकानेर से नेशनल रेफरी हिमांशु सारस्वत तथा अंकित कुमार ने निर्णायक मंडल में अपनी सेवाएं प्रदान की।
ओवरऑल थर्ड ट्राॅफी जीतकर बीकानेर पधारने पर बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर टीम-राजस्थान के खिलाड़ियों और चीफ कोच धनंजय सारस्वत, टीम मैनेजर शोभा सारस्वत, टीम कोच अंकित प्रजापत तथा नेशनल रेफरी हिमांशु सारस्वत का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह में गायत्री परिवार के प्रवीण तंवर, वरिष्ठ समाजसेवी कानसिंह राठौड़, ममता शर्मा, योगेन्द्र सिंह, देवदत्त शर्मा, ललित राज, किशन कुमार पांडे, युवराज स्वामी तथा राकेश औझा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावक गण उपस्थित थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!