Bikaner Live

तेरापंथ धर्मसंघ में युवाचार्य वर्धापन समारोह श्रद्धाभाव से मनाया



नोखा। तेरापंथ धर्मसंघ के पूज्यप्रवर आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा लाडनूं में अपने उत्तराधिकारी के रूप में युवाचार्य मुनि श्री महावीर कुमारजी की घोषणा के उपलक्ष्य में देशभर की भाँति नोखा में भी युवाचार्य वर्धापन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपासक श्री सुरेशजी बाफणा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि युवाचार्य श्री महावीर धीर, वीर, गंभीर तथा अनुत्तर साधना के धनी हैं। उनका जीवन उपशांत, सहज, सरल, निष्छल एवं पवित्र है। वे अपने ज्ञान, तप और संयम से जन-जन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रीति मरोठी, श्रीमती अनुभा भूरा, श्रीमती सुमन मरोठी, उपासक अनुराग बैद, सुनील बैद तथा कवि इंदरचंद बैद ने कविता एवं मुक्तकों के माध्यम से युवाचार्य श्री महावीर को आगम-ज्ञान एवं बहुश्रुत परंपरा का गौरवशाली संवाहक बताते हुए मंगलकामनाएँ व्यक्त की।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि उपासिका श्रीमती निर्मला देवी सेठिया की नौ-दिवस की तपस्या गतिमान है। सभी ने हर्ष के साथ तप की अनुमोदना की।

सभा मंत्री सुंदरलाल सेठिया ने बताया कि आगामी 9 अगस्त को नोखा से एक विशाल संघ लाडनूं प्रस्थान करेगा, जहाँ श्रद्धालु पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन एवं प्रवचन श्रवण के पावन अवसर का लाभ प्राप्त करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!