बीकानेर। मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे उदयरामसर रेलवे स्टेशन से पलाना के बीच एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर मौत की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मो. जुनैद खान, सोएब भाई, शकील स्टार नेता, अब्दुल सतार और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी पर जीआरपी थाना अधिकारी हजारा पठान और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की निगरानी में शव को PBM अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों से पोस्टमार्टम मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मूला राम पुत्र चन्दा राम उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी धरणोक, नोखा के रूप में हुई है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
इस राहत कार्य में खिदमतगार खादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मो. जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब लोदा और असहाय सेवा संस्थान से राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।











