Bikaner Live

एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स की कार्यकारिणी का विस्तार
नए पदाधिकारियों की घोषणा, उमेश पुरोहित बने सचिव

बीकानेर। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष मनोज व्यास ने सभी सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
घोषित कार्यकारिणी में उमेश पुरोहित को सचिव, दिलीप गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा प्रकाश सामसुखा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संगठन के सदस्यों एवं पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, मजबूती और पत्रकार हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी साथियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा न्यूज़ पोर्टल संचालकों एवं पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी के विस्तार एवं नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सहमति जताते हुए निर्णय का स्वागत किया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकार हितों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज व्यास ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अनुभवी साथियों के मार्गदर्शन, सहयोग और सक्रिय भागीदारी से एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन के विकास, पत्रकारों के हितों एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में न्यूज़ पोर्टल और डिजिटल मीडिया पत्रकारिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। ऐसे में पत्रकारों एवं न्यूज़ पोर्टल संचालकों के हितों को लेकर संगठन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। संगठन का उद्देश्य सभी साथियों को साथ लेकर पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण तैयार करना है।
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम पत्रकार हितों के लिए मजबूती से काम करेगी और एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स को प्रदेश स्तर पर नई पहचान एवं मजबूती प्रदान करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!