Bikaner Live

खजांची फार्म हाउस मंें भक्तामर स्तोत्र, पूजा
भक्ति रविवार को

बीकानेर, उदयरामसर बाइपास के पास स्थित दानवीर, भामाशाह स्वर्गीय नेमचंद खजांची के ’’खजांची फार्म हाउस’ में रविवार को सुबह दस बजे से स्नात्र पूजा, भक्तामर स्तोत्र पाठ, भजन (भक्ति) का आयोजन होगा।
आयोजन  में अधिकाधिक भागीदारी के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है इसमें मनोज व महावीर कुमार बैद तथा ज्ञान चंद सेठिया को शामिल किया गया है। सेठिया ने बताया कि पूजा एवं भक्ति के प्श्चात गौतम प्रसादी का आयोजन होगा। श्रावक-श्राविकाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने व वापस छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। वाहन सुविधा रविवार 9 अगस्त 26 सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे कोठारी मोहल्ले में उपलब्ध रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!