
नोखा/यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देवाधिदेव भगवान महादेव के पवित्र प्रिय श्रावण मास में मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य एवं दो विद्वान पंडितों बलराम कठातला व मधुसुदन कठातला द्वारा मंत्रोचार सहित विधिविधान से अर्केश्वर महादेव परिवार के दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में सांय 5 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक हो रही श्रावणी विशेष पूजा अर्चना के नवें दिन गुरुवार 6 अगस्त 2026 को भगवान महादेव का मौसमी रस से अभिषेक व चना दाल से सहस्त्रार्चन किया गया। तथा विभिन्न द्रव्यों पंचामृत, गन्नारस, गंगाजल, इत्रजल, चन्दनजल, विजयाजल आदि से व विभिन्न प्रकार के ताजे पुष्पों, बीलपत्रों, दुर्वा, समीपत्र, गुलाल, अबीर, विजया आदि भगवान भोलेनाथ को अर्पण कर महादेव का विशेष अलौकिक शृंगार, मनमोहक पुष्प सजावट, इत्र की महक और भाव भक्ति से सरोबार शिव भक्त मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम के इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि पूजा करने वालों में मोहित जोशी, ओमप्रकाश पारीक, ओमप्रकाश राठी, जयकरण चारण, विजय मारू, अनिल पारीक, प्रवीण भूरा, राधे सोनी, नवरतन सोनी, गोपाल मालाणी, राजाराम बिश्नोई, शिवराज बिश्नोई, बाबूलाल साध, राजू पनवाड़ी, आनंद रैगर, मालचन्द सेवग, घनश्याम छिंपा, उमेश राठी, ब्रह्मप्रकाश तंवर सहित टीम के सभी सदस्यों के अलावा भी बड़ी तादाद में शिव भक्त पूजा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। ज्ञात रहे टीम के 4 युवा सदस्य हिमेश सुथार, महेश पंचारिया, नवीन पंचारिया और राजवीर सिंह पूजा से एक घंटे पहले मंदिर पहुंच कर पूजा की समस्त तैयारियां करने व पूजा सम्पन्न होने के बाद सफाई करने का कार्य कर बड़ा पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूजा के दौरान प्राप्त हर रोज महादेव को विशेष प्रसाद चढ़ाकर भक्तों में वितरित हो रही है।













