Bikaner Live

कृषि (विस्तार) अधिकारियों की मासिक तकनीकी कार्यशाला आयोजित

उन्नत कृषि-उद्यानिकी पर हुई विस्तृत चर्चा-लंबित फव्वारा पत्रावलियों का सत्यापन प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

बीकानेर, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय सभागार में मंगलवार को मासिक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन सहायक निदेशक (कृषि) मीनाक्षी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि मासिक तकनीकी कार्यशाला में फील्ड फक्शनरीज सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस दौरानउन्नत कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिले में उद्यानिकी की व्यापक संभावना विद्यमान है। बीकानेर में संरक्षित खेती पाॅली हाउस-शेडनेट हाउस में सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के साथ बूंद-बूंद सिंचाई से सब्जियों के क्षेत्रफल विस्तार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सूक्ष्म सिंचाई योजना अंतर्गत फव्वारा संयंत्र स्थापना की लम्बित पत्रावलियों का भुगतान प्राथमिकता से करने के निर्देश प्रसारित किए गए जिससे किसानों को फव्वारा पर देय अनुदान राशि 24,260 रुपए का भुगतान किया जा सके।

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत तीन किसानों के समूह द्वारा सामुदायिक जल स्रोत के निर्माण पर उद्यान विभाग द्वारा 18 लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा है पात्र किसानों से पत्रावलियां आमंत्रित हैं। कृषि अधिकारी गिरिराज चारण व मीनाक्षी पंवार ने कृषि विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उद्यानिकी अधिकारी अनिरुद्ध विश्नोई ने सूक्ष्म सिंचाई योजना के बारे में फील्ड फंग्शनरीज को बिंदुवार बताया।

कार्यशाला में कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी लालचंद सारण, देवेंद्र सिंह, बलराम स्वामी, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार मीणा  विनोद कुमार, सुंदर सिंह, सोमा बिश्नोई, रितिका शर्मा, कांता मूड, प्रियंका, चंद्रकला, कविता, सोनिया, महावीर गोदारा, अशोक रोंझ, संदेश मोहन पुरोहित इत्यादि ने भाग लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!