Bikaner Live

एकजिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 172 खिलाड़ियों ने लिया भाग,

78 का राज्य स्तर के लिए चयनबीकानेर। बीकानेर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीसरी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 172 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 78 खिलाड़ियों का आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। श्री बीकानेर महिला मंडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ओलिम्पिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर टीम ट्रॉफी जीती। अभिरुचि (आर्मी) ताइक्वांडो एकेडमी द्वितीय तथा कोबरा काई/स्काई हॉक एकेडमी तृतीय स्थान पर रही। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश हर्ष एवं उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रफीक खान का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सचिव राजेंद्र बुडानिया ने मंचासीन अतिथियों कर्नल अजीन जोस, मेजर धानवीर एवं कैप्टन हरीश यादव का साफा पहनाकर स्वागत किया। कोच अनूप चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह, अनिल बिशु, विशाल तेजी एवं राजेश प्रजापत ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सचिव राजेंद्र बुडानिया ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में धनेश गहलोत तथा महिला वर्ग में कोमल कंवर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!