बीकानेर, 15 सितम्बर । गणेश चतुर्थी पर सोमवार को खतूरिया कॉलोनी के मन मंदिर, पवनपुरी के शांति विहार रेजिडेन्सी तथा नाल बड़ी गांव के गठजोड़ मंगल गणेश मंदिर में देर रात तक दर्शनार्थियों रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश की प्रतिमाओं का दर्शन वंदन, मंत्र जाप किया।
खतूरिया कॉलोनी के मन मंदिर के संस्थापक सुरेश गुप्ता ने बताया कि मंगलमूर्ति भगवान गणेश की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ कॉलोनी मंें परिक्रमा करवाते हुए मंदिर में लाकर प्रतिष्ठित किया गया। मंदिर में विशेष अभिषेक व पूजन किया गया। महिलाओं ने भगवान गणपति की स्तुति में ’’गणपति बप्पा मोरिया’’आदि के नारे लगाए तथा भक्ति गीतों के साथ नृत्य किया। शांति विहार टावर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल राय, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय तथा सोसायटी की महिला विंग की प्रमुख शिक्षा विद अलका डॉली पाठक सहित अनेक श्रद्धालुओं ने गणपति का पूजन करवाया। बनारस के वेद पाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण किया। नाल बड़ी गांव के बीकानेर के एक मात्र रिद्धि-सिद्धि सहित गठजोड़ मंगल गणेश मंदिर में पंडित राजेन्द्र शर्मा ने अभिषेक, पूजन,श्रृंगार तथा आरती करवाई। मंदिर में आस पास के गांवों के साथ रामदेवरा पैदल जा रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ दर्शन किए।















