Bikaner Live

29 वर्षों से जारी सेवा परंपरा, पुनरासर पैदल यात्रियों के लिए लगेगा सेवा शिविर


बीकानेर पुनरासर सेवा समिति 16 सितंबर से 18 सितंबर तक करेगी भोजन, जलपान, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था
बीकानेर। पुनरासर बालाजी मंदिर की पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बीकानेर पुनरासर सेवा समिति इस वर्ष भी सेवा शिविर लगाएगी।

समिति के अध्यक्ष अनिल माहेश्वरी ने बताया की समिति पिछले 29 वर्षों से लगातार पैदल यात्रियों की सेवा कर रही है। इस वर्ष शिविर 16 सितंबर की शाम 6 बजे से 18 सितंबर की शाम 6 बजे तक ग्राम रायसर से करीब 2 किलोमीटर आगे स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप पर लगाया जाएगा। समिति के अनुसार शिविर में यात्रियों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता और शीतल जल की व्यवस्था रहेगी। रास्ते में ताजा भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर में भोजन व्यवस्था दिन-रात जारी रहेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर प्राथमिक उपचार, दवाइयों सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह चिकित्सा व्यवस्था रोटरी क्लब बीकानेर, रोटरी क्लब रॉयल्स, रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा, रोटरी क्लब आद्या, रोटरी क्लब अपराइज तथा इनर व्हील क्लब बीकानेर के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी। सेवा व्यवस्था में बीकानेर के मावा व्यापारियों और पूगल रोड सब्जी मंडी के व्यापारियों का भी सहयोग रहेगा। यात्रियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 16 और 17 सितंबर की रात 8 बजे से सुप्रसिद्ध विनय निकाय एवं पार्टी की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। समिति ने पुनरासर पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान समिति के शिविर में उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें। समिति का कहना है कि सेवा शिविर का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा मार्ग में भोजन, पानी, चिकित्सा और विश्राम जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। समिति ने यात्रियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं से शिविर की सेवा व्यवस्था में सहयोग करने का भी आग्रह किया है। सेवा समिति के सचिव मनीष तापड़िया, अध्यक्ष अनिल माहेश्वरी और उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार अग्रवाल सहित समिति से जुड़े कार्यकर्ता शिविर की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। समिति ने यात्रियों से आग्रह किया है कि शिविर में भोजन या अन्य सेवाओं का उपयोग करते समय व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और प्रसाद को व्यर्थ न छोड़ें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!