Bikaner Live

पंचायतीराज चुनाव: जिला परिषद-पंचायत समिति की आरक्षण लॉटरी 23 सितंबर को



सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर को निकलेगी

बीकानेर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जिला एवं उपखंड स्तर पर विभिन्न पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी की तारीखें घोषित कर दी हैं।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण लॉटरी 23 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। वहीं उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 13 अगस्त को पूरी की जा चुकी है। अब जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों को निर्धारित तारीखों पर शेष पदों की आरक्षण लॉटरी निकालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूर्ण कराने का संकल्प जताया है। आरक्षण लॉटरी के बाद बीकानेर जिले में पंचायत चुनाव की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

मुख्य तारीखें

23 सितंबर: जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य की आरक्षण लॉटरी

24 सितंबर: सरपंच एवं वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी

15 नवंबर तक: पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!