बीकानेर : शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान जिला शाखा बीकानेर की ओर से 18 सितंबर से शुरू होने वाले जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक रत्न सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई,जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा,जिला संरक्षक धीरज बारहठ, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई,मानराज आदि पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया और सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। एवं अतिथियों के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डॉ.रामगोपाल शर्मा, मासिक शिविरा पत्रिका के वरिष्ठ संपादक रामसिंह मीणा,भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुजीत कुमार सुमन, चीफ मैनेजर डिपॉजिट सत्यव्रत शर्मा,आरसीपी कॉलोनी शाखा प्रबंधक कोमल माली,सहायक प्रबन्धक अनिल कुमार मीणा, आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख अमित सिंह, राबाउमावि सूरसागर के प्राचार्य परमेश्वर स्वामी विजय सिंह मीणा को आमंत्रण दिया।



















