Bikaner Live

*राजीविका दीदी कैंटीन की संचालिका सीमा देवी को एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान*

बीकानेर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में राजीविका दीदी कैंटीन, लूणकरणसर की संचालिका सीमा देवी को राजीविका ओएसएफ के माध्यम से एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान किया गया।

सहायक अभियंता एवं प्रभारी जगदीश चौधरी तथा सहप्रभारी ईश्वर सोलंकी ने सीमा देवी को ऋण राशि का चेक प्रदान किया।

यह ऋण राजीविका दीदी कैंटीन की गतिविधियों को बढ़ावा देने, व्यवसाय के विस्तार तथा महिला की आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपलब्ध करवाया गया है। इस पहल से सीमा देवी को स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

राजीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका से जोड़ने के लिए इस प्रकार की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे महिलाएं अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!