Bikaner Live

जिला कलेक्टर ने सेवा सेतु अभियान के तहत कोलायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

विकसित भारत जन सेवा अभियान : 2026
बीकानेर, 19 सितंबर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत कोलायत पंचायत समिति मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 19 से 25 सितंबर तक प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के दौरान सभी 22 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ एवं राहत उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान सभी विभाग अपनी स्वीकृतियां जारी करने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाएं। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अंतिम प्रकरण के निस्तारण तक प्रत्येक अधिकारी शिविर स्थल पर मौजूद रहें। संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी शिविरों का नियमित अवलोकन करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभाग के लिए किए जाने वाले कार्य निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के साथ-साथ निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई भी की जाए।

जिला कलेक्टर ने विकसित भारत जन सेवा अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, उपखंड अधिकारी श्री राजेश नायक, विकास अधिकारी श्री पवन सुथार सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोडमदेसर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलेक्टर ने कोडमदेसर में 23 सितंबर से भरने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मेले के दौरान कानून व्यवस्था संधारण, यातायात व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, साफ सफाई सहित प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की। उन्होंने भैरव मंदिर के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष भरने वाले मेले में बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और विभिन्न माध्यमों से पहुंचते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!