पंचायत समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 60 हजार रुपये की राशि का किया गया हस्तांतरण
बीकानेर, 19 सितंबर। पंचायत समिति परिसर, बीकानेर में विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 (सेवा सेतु अभियान) के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदासर निवासी श्री कृष्ण कुमार पुत्र अन्नाराम जाट को आवास निर्माण की तीसरी किस्त के रूप में 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना तथा विकसित भारत जन सेवा अभियान के माध्यम से आमजन को योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित करना रहा।
इस अवसर पर विकास अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र मिश्रा, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री दिनेश पालीवाल, सहायक विकास अधिकारी श्री गिरिराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लाभार्थी ने तीसरी किस्त की राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा तथा जिला एवं ब्लॉक प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
















