Bikaner Live

पांचू क्षेत्र में कृषि आदान विक्रेता परिसरों का किया औचक निरीक्षण व आनलाईन नमूने किए आहरित

विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान

बीकानेर, 19 सितंबर। कृषि गुण नियंत्रण विशेष रबी अभियान के तहत उद्यान विभाग के कृषि आदान निरीक्षक सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने सहयोगी उद्यानिकी अधिकारी अनिरूद्ध विश्नोई के साथ पांचू क्षेत्र में 4 कृषि आदान विक्रेता परिसरों का औचक निरीक्षण किया व 2 पेस्टीसाइड के नमूने आनलाईन राज एग्री क्यूसी ऐप के माध्यम से आहरित किये।

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक गहलोत ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से जिले में कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त कृषि आदान उचित मूल्य पर मिले यह प्रयास किया जा रहा है। कृषि आदान बीज, उर्वरक व कीटनाशी प्रावधानों में उल्लेखित नियमानुसार ही कार्य करते हुए आपूर्तिकर्ता किसानों को कृषि आदानो की गुणवत्ता पूर्वक आपूर्ति सुनिश्चित करें इसके पूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। कृषि आदान विक्रेता जारी वैध लाइसेंस अनुसार ही कृषि आदानों की बिक्री वैधानिक तरीके से सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान प्रगतिशील किसानों से भी संवाद कर जैविक खेती/प्राकृतिक खेती, उर्वरको का विवेकपूर्ण उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। वैज्ञानिक सिफारिश अनुसार संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु किसानों को सलाह दी। उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने हेतु वैकल्पिक उर्वरक उपयोग / जैव उर्वरक के उपयोग को बढावा देने हेतु कृषकों/ विक्रेताओं को प्रोत्साहित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!