Bikaner Live

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पुष्पा देवी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ



पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार, ₹60 हजार की राशि का किया गया भुगतान

बीकानेर, 19 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत पंचायत समिति कोलायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लाभार्थी श्रीमती पुष्पा देवी, निवासी ग्राम पंचायत मढ़ को आवास निर्माण हेतु तृतीय किस्त के रूप में 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया।

तृतीय किस्त स्वीकृत होने एवं भुगतान की राशि प्राप्त होने पर श्रीमती पुष्पा देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अब उनके आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं आरामदायक रूप से अपने पक्के घर में निवास कर सकेंगी।

लाभार्थी श्रीमती पुष्पा देवी ने इस सहयोग के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारी कोलायत प्रशासन, पंचायत समिति कोलायत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध करवाने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

“हर घर का सपना, अब होगा पूरा” के संकल्प के साथ अभियान का उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध करवाकर उनके जीवन को सुरक्षित एवं बेहतर बनाना है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!