Bikaner Live

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा का  विदेश में शानदार प्रदर्शन



रविंद्र कूकणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश और शहर का मान
बीकानेर  रविंद्र कूकणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश और शहर का मान, वर्ल्ड बोच्या चैलेंजर प्रतियोगिता में जीते दो मुकाबले!
चेक गणराज्य (Pilsen, Czech Republic) में आयोजित प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड बोच्या चैलेंजर 2026’ (World Boccia Challenger) एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा ने शानदार प्रदर्शन किया है।
मूल रूप से राजस्थान के  जिले के गंगाशहर चौधरी कॉलोनी निवासी और श्री बैगा राम जी कूकणा के सुपुत्र रविंद्र कूकणा ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
प्रतियोगिता के दौरान भारत और चेक गणराज्य (India vs CZE) तथा भारत और क्रोएशिया (India vs CRO) के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में रविंद्र कूकणा ने अपनी अद्भुत फोकस, रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए शानदार तरीके से दो मैच जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे बीकानेर और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने रविंद्र कूकणा की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!