Bikaner Live

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन

बीकानेर // निकटवर्ती पूनरासर हनुमानजी के वार्षिक मेले के अवसर पर शनिवार को पूनरासर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के 5 बजे से ही हनुमानजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जो दिनभर बनी रहीं। लाखों श्रद्धालुओं ने पूनरासर पहुंचकर बाबा के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह अटा नजर आया। रामायण पाठ के स्वरों के बीच भक्त बाबा की भक्ति में झूमते दिखाई दिए। शाम को श्रद्धालुओं ने जोत के दर्शन किए और इसके बाद अपने घरों की ओर लौटना शुरू किया।पर्यटन स्थल खोजेंव्यवस्थाओं में जुटे रहे पुलिसकर्मी और सेवादारमेले में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूनरासर से करीब एक किलोमीटर पहले ही निजी वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद श्रद्धालु पैदल मंदिर तक पहुंचे। सेवादारों की टीमें भी पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी रहीं।जगह-जगह भंडारे, दाल-बाटी चूरमे का भोगपूनरासर जाने वाले मार्ग और मेला क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। श्रद्धालुओं को भोजन, चाय-नाश्ता और पानी उपलब्ध कराया गया। कई स्थानों पर दाल-बाटी चूरमे का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।रोडवेज ने चलाई मेला स्पेशल बसेंश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनिवार को रोडवेज ने भी मेला स्पेशल बसें संचालित कीं। वहीं हजारों श्रद्धालु निजी वाहनों से भी सपरिवार पूनरासर पहुंचे। दिनभर मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और शाम तक बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन कर वापस लौटते रहे।61वें अखण्ड रामचरितमानस पाठ में रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनायापूनरासर पारायण समिति के तत्वावधान में पूनरासर निज परिसर में चल रहे 61वें अखण्ड रामचरितमानस पाठ में मानस प्रेमियों द्वारा रामचरितमानस की चौपाइयों का राग-रागिनी के साथ भक्तिमय वातावरण में गायन किया गया। इस दौरान श्रीराम जन्मोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।रामजन्म प्रसंग के अवसर पर श्रद्धालुओं ने “भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी” सहित रामजन्म की चौपाइयों का सामूहिक गायन किया। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति संगीत से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।समिति के अध्यक्ष राज कुमार व्यास ने बताया कि पूनरासर पारायण समिति द्वारा आयोजित अखण्ड मानस पाठ में विभिन्न मानस पाठी अपनी-अपनी राग-रागिनी में रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन किया। सचिव रामचन्द्र आचार्य ने बताया कि अखण्ड मानस पाठ में बड़ी संख्या में मानस प्रेमी एवं श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!