Bikaner Live

नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया

नोखा | धर्मनगरी नोखा में लाहोटी चौक वीर हनुमान मंदिर के समीपी अयोध्या धाम में चातुर्मास सत्संग समिति नोखा द्वारा 29 जुलाई 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक परम पूज्य कथा व्यास दण्डी स्वामी के सानिध्य में आयोजित हो रहे चातुर्मास महोत्सव के अन्तर्गत विशेष शारदीय नवरात्रा में आयोजित होने वाले शतमुख कोटि (100 कुण्डीय) होमात्मक अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु राजकीय बाबा छोटूनाथ उ० मा० विद्यालय परिसर में पिछवाड़े दक्षिणी द्वार (गेट) के समीपी स्थल पर शनिवार 19 सितम्बर 2026 राधा अष्टमी के दिन प्रातः 9 बजे परम पूज्य दण्डी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (वृंदावन) के सानिध्य में एवं बड़ी तादाद में उपस्थित दण्डी साधू संतो व विद्वान आचार्यों की देखरेख में विद्वान ब्रह्मचारीजी हरीहर चैतन्य, आचार्य हेमेन्द्र शुक्ल, आचार्य पंकज, आचार्य आदर्श के श्रीमुख से मंत्रोच्चार सहित विधिविधान से भूमि पूजन एवं ध्वजा (पताका) रोपण किया गया। इस दौरान नोखा के जाने माने विद्वान पंडित आसू महाराज पालीवाल भी उपस्थित थे। मुख्य यजमान श्री बालाजी निवासी केशरीचन्द तापड़िया के हाथों भूमिपूजन करवाया गया। इस दौरान समिति के प्रहलाद मोहता, दामोदर तिवाड़ी, गिरधारी पारीक, नारायण राठी, जुगल लोहिया, पवन चांडक, गोपाल मोहता, रमेश मालाणी सहित कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में नर नारी श्रोता उपस्थित रह कर पुण्य अर्जित किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  दण्डी साधू संतो, आचार्यों और सभी उपस्थित नर-नारियों को प्रसाद के साथ-साथ सभी को 100-100 रूपये बधाई स्वरूप दिये गये। समिति के इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी कर उक्त जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!