राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर की पब्लिकेट एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्मेंट की सहायक आचार्य डॉ मुक्ता सिंह गोठवाल को हाल ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के जनरल में एसोसिएट एडिटर बनाया गया है । गेटवे इनसाइट्स : जरनल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज एक पीयर-रिव्यूड (विशेषज्ञों द्वारा समीक्षीत), ओपन-एक्सेस जनरल है जो मानविकी और सामाजिक विज्ञान के अध्ययन और विकास के लिए समर्पित है। यह जनरल समीक्षाओं और अंतर-विषयक विश्लेषणों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो विभिन्न समाजों में सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिशीलता और सामाजिक परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित करते हैं
यह जर्नल निम्नलिखित क्षेत्रों (और इनसे संबंधित अन्य क्षेत्रों) में व्यापक समीक्षाओं, सैद्धांतिक चर्चाओं और अनुभवजन्य अध्ययनों का स्वागत करता है।
साथ ही ऐसे शोध पर जोर देता है जो सामाजिक घटनाओं और मानवीय अनुभवों के बीच के अंतरसबंधों की आलोचनात्मक जांच करता है, और ऐसी बातचीत को बढ़ावा देता है जो दुनिया भर में सामाजिक परिवर्तन, नीति विकास और शैक्षिक प्रथाओं को आकार दे सके।
डॉ मुक्ता सिंह के सह संपादक बनने पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित, पब्लिक डिपार्टमेंट की हेड डॉ साधना भंडारी एवं सभी संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त कि है और अनंत शुभकामनाएं दी।
















